सशक्त नारी की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

0
384

बक्सर खबर। परंपरा के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झांकियां निकली गईं। जिसमें सरकारी महकमों के अलावा निजी संस्थाओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान सर्व शिक्षा अभियान की झांकी का प्रथम पुरस्कार मिला। ट्रैक्टर पर सवार झांकी को महिला से चला रही थी। इसके अलावा मातृ शक्ति एवं बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ के नारे को इंगित करते हुए छात्राओं द्वारा निर्मित झांकी को सबने सराहा। द्वितीय पुरस्कार परिवहन विभाग की झांकी को मिला।

जिनका संदेश था सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। बाइक चलाएं तो हेलमेट जरुर लगाएं। नहीं तो दुर्घटना जानलेवा हो सकती है। इसी तरह गंगा कला निकेतन रामरेखा घाट द्वारा गंगा स्वच्छता अभियान का संदेश देती झांकी निकाली गई थी। उसे तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टुकडिय़ों को भी पुरस्कार दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here