बक्सर खबर: राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा नहर पर वनस्पती मां के मंदिर के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक मौके पर गिर पड़ा। उसकी तत्काल मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना राजपुर थाने को दी। पुलिस अभी घटनास्थल पर नहीं पहुंची है।
सूत्रों के अनुसार मृतक बुढ़ाडीह का रहने वाला था। उसका नाम सलाम अंसारी (21) है। उसके पिता का नाम ईद अंसारी है। बताया जा रहा कि सलाम अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। नए साल पर वह अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में बुढ़ाडीह गांव के पश्चिम में स्थित वनस्पति मां मंदिर के समीप अपराधियों ने उसे घेर लिया। सलाम को घेरने के बाद अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके गिर पड़ा और उसकी मौत हो गर्ई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इस बीच आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी राजपुर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल को रवाना हो गई। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।































































































