पन्द्रह को होगा कंबल वितरण और टीकाकरण

0
160

बक्सर खबर। इस माह की पन्द्रह तारीख को मुफ्त कंबल का वितरण किया जाएगा। साथी ही लोगों को मुफ्त टीके लगाए जाएंगे। यह कार्यक्रम पुराना थाना के पास साबित खिदमत फांउडेशन ने आयोजित किया गया है। यह जानकारी अस्पताल के निदेशक डा. डीके आलम ने दी। उनके अनुसार टाइफाइड का टीका मुफ्त लगेगा।

कार्यक्रम में डा. सीएम सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया है। डीएसपी सदर भी वहां पहुंचेंगे। इसकी अनुमति उन्होंने दी है। ज्ञात हो कि साबित फाउंडेशन ने पिछले माह भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें लोगों को मुफ्त दवाएं दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here