बक्सर खबर। सावन की अंतिम सोमवारी को पौराणिक रामरेखा घाट के तट पर पुर्व प्रधानमंत्री पं अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा के शान्ति के लिऐ गंगा आरती का आयोजन किया गया। श्री गंगा आरती सेवा ट्रस्ट बक्सर एवं छात्रशक्ति के तत्वावधान में आयोजित आरती में ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा पुर्व प्रधानमंत्री मंत्री के आत्मा के शान्ति के लिऐ प्राथर्ना की गई। धूप, दीप व कपूर के बाद पुष्प आरती की गई।
इसे सफल बनाने में गंगा आरती सेवा ट्रस्ट एवं छात्रशक्ति के सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। उक्त अवसर पर ट्रस्ट के कपीन्द्र किशोर,पप्पू राय, सौरभ तिवारी, ओम जी, शेखर, राजा पाहवा, आनंद कुमार, रवि कुमार के साथ गंगा सेवा समिति के रामबचन पाण्डेय, परमहंस पाण्डेय, मधेश्वर पाण्डेय मौजूद थे। आरती ट्रस्ट के नियमित पुजारी अमरनाथ पाण्डेय, कपीलमुनी पाण्डेय व हेमन्त तिवारी ने की।





























































































