राजीव गांधी व त्रिवेदी जी की मनी जयंती

0
142

बक्सर खबर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एवं जिले के पूर्व मंत्री जगनरायण त्रिवेदी की जयंती सोमवार को पार्टी कार्यालय में मनायी गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा व संचालन प्रतिभा मिश्रा ने किया। वक्ताओं ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है। आज देश में संचार क्रांति का युग है। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में जो योगदान दिया है। उसे भूला नहीं जा सकता है। साथ ही पूर्व मंत्री स्व. जगनरायण त्रिवेदी को भी याद किया गया। वक्ताओं ने उन्हें बिहार कांग्रेस का भिष्म पितामह का दर्जा दिया।

बजरंगी मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्व गांधी की 74 वीं एवं पूर्व मंत्री त्रिवेदी की 94 वीं जयंती मनाई गयी। इस मौके पर रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, अनिरुद्ध पांडेय, रामप्रसन्न द्विवेदी, रामप्रवेश तिवारी, कामेश्वर पांडेय, अनिल त्रिवेदी, राजऋषि राय, ललन मिश्रा, संजय पांडेय, राज रमण पांडेय, रामाकांत चौबे, बुच्चा उपाध्याय, गुप्तेश्वर चौबे, निशांत कुमार, रोहित उपाध्याय, रुपेश दुबे, चंदा देवी, गंगा विशुन रम, सुरेश जायसवाल, महिमा उपाध्याय, जगदीश मिश्रा, जिन्दा जवाहर लाल, त्रियोगी मिश्रा, अनिल पासवान, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here