बक्सर खबरः दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर टेªन से गिर युवक की मौत हो गई है। घटना डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास की है। मृतक करण चैबे(12) पिता श्याम कुमार चैबे डुमरांव के खिरौली गांव का रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की देर शाम वह अपने पिता के साथ आरा जाने के लिए निकला था। यहा से पिता पुत्र बक्सर गए तथा बक्सर से ब्रह्मपुत्रा एक्सपे्रस से आरा के लिए निकले। ट्रेन जैसे ही डुमरांव पहुंचने वाली थी कि करण ने पिता से शौचालय जाने की बात कह अपने सीट से उतरा लेकिन वह लौट कर नहीं आया।
करण डुमरांव स्टेशने के पश्चिमी आउटर के पास टेªन से नीचे गिर गया। जिस कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इधर घटना से बेखबर उसके पिता बिहिया स्टेशन तक पहुंच गए थे। जब उनका पुत्र वापस नहीं आया तो खोजबीन शुरू की तथा आरा स्टेशन से उतरकर वापस डुमरांव चले आए। इधर ट्रेन से गिर किसी किशोर की मौत की सूचना पर डुमरांव जीआरपी द्वारा शव को स्टेशन पर लाया गया। पीछे से खोजते आए श्याम कुमार को जब घटना की जानकारी मिली तो वे बेसुध हो गए। खिरौली में घटना की जानकारी होते ही मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों समेत आस पास के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। जीआरपी द्वारा शव का पोस्टमार्डम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। विलखते परिजनों ने अपने लाड़ले का अंतिम संस्कार किया।
































































































