नौजवान ने थुका पान, लोगों ने ले ली वृद्ध की जान

0
2255

बक्सर खबर : सही कहा गया है, काल के कई रुप होते हैं। बाबुआ राम जिनकी उम्र लगभग पैसठ साल थी। वे घर के बाहर बैठे थे। उनको क्या पता था, मौत उनके पास आने वाली है। पास में ही युवाओं के बीव मारपीट हुई। चोट उनको भी लगी। रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना तिलकराय होता ओपी के आदर्श नगर टोला की है। जो बड़का राजपुर पंचायत के अंतर्गत आता है। ओपी प्रभारी विनय कुमार ने कहा घटना की वजह महज पान का थुकना था।

दो युवक तीस जनवरी को बाइक से गुजर रहे थे। इतने में एक युवक ने पान थुका। बाइक उसके पास पहुंच गई। पित का छीटा उनके उपर चला गया। बात बढ़ी बबुआ राम व भुअर पासवान दो पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए। विवाद इतना बढ़ा की कई का सर फट गया। दोनों पक्ष के लोगों ने दस व ग्यारह लोगों के नाम की सूची सौपी। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इनमें से घायल बबुआ राम को उपचार के लिए पटना ले जाया गया। जहां रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। ओपी प्रभारी के अनुसार अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मारपीट की प्राथमिकी अब हत्या में तब्दील हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here