अफसर बनेंगे जिले के 115 आरक्षी, मिल रहा प्रशिक्षण

0
757

-छह माह का दिया जा रहा है प्रशिक्षण, डीआईजी ने भी पठाया कर्तव्य का पाठ
बक्सर खबर। जिले में तैनात 115 पुलिस कर्मी जल्द ही अफसर बन जाएंगे। उन्हें सेवा काल के एक निर्धारित पड़ाव पर प्रमोशन मिलने वाला है। लेकिन, अफसर बनने से पहले उन्हें छह माह का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। जिसका कार्य अपने जिले में प्रारंभ हो गया है। लगभग एक माह का प्रशिक्षण उन्हें दिया भी जा चुका है। बीते दिनों शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीन चन्द्र झा ने भी उन्हें कर्तव्य का पाठ पढ़ाया।

अगर आप किसी पब्लिक सर्विस का कार्य कर रहे हैं तो आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। आपने स्वयं उस कार्य को चुना है। तो जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाना भी होता है। इस सिलसिले में जब मीडिया के लोगों ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा इन सभी को इनडोर व आउटडोर दोनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्य साथ-साथ चल रहा है। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए जब एसपी मनीष कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा पीटीसी प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है।

पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कर्मी

अनुसंधान कैसे हो, उसकी बारीकियां क्या होती हैं। विकट परिस्थितियों में पुलिस वाले को कैसा आचरण करना चाहिए। सारी जानकारी उन्हें दी जा रही है। डीआइजी सर प्रशिक्षण के दौरान सबसे मुखातिब हुए। पुलिस लाइन में इसके लिए विशेष सत्र रखा गया था। जहां उन्होंने सबकी बातें भी सुनी। प्रशिक्षण की अवधि छह माह की है। इसके बाद सभी सहायक अवर निरीक्षक के रुप में प्रमोशन पा जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here