हेलमेट न पहनने से गयी एक और जान

0
857

बक्सर खबर : डुमरांव-नावानगर मार्ग पर कोरासराय थाना से महज कुछ दूरी पर सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना हो गयी। होंडा साइन बाइक से जा रहा पच्चीस वर्षीय युवक ट्रैक्टर की वजह से दुर्घटना का शिकार हो गया। सड़क पर तेज गति से गिरने के कारण उसके सर में गहरी चोट लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। शाम साढ़े छह बजे के लगभग हुई दुर्घटना का शिकार युवक शंकर कुमार ग्राम अमिरपुर थाना नावानगर का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि अगर उसने हेलमेट पहनी होती तो शायद वह बच सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here