हेडमास्टर ने किया विषपान, हालत गंभीर

0
6361

बक्सर खबर : मध्य विद्यालय नाट के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीनिवास मिश्रा ने विषपान कर लिया है। इनकी हालत गंभीर बनी हुई। उपचार के लिए उन्हें सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार मिश्रा की आयु पचास वर्ष से अधिक है। उन्होंने ऐसा क्यूं किया। इसका कारण ज्ञात नहीं है। सूचना के अनुसार उन्हें औद्योगिक थाने की पुलिस लेकर सदर अस्पताल पहुंची थी। वे मूल रुप से सिमरी थाना के मिश्रा के बड़का गांव निवासी हैं। फिलहाल सिविल लाइन में रहते हैं।

उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मिश्रा को जानने वालों के अनुसार अभी भी वे पूरी तरह होश में नहीं आए हैं। इस वजह से कारण ज्ञात नहीं हो रहा है। वहीं सूत्रों ने बताया कि वे शनिवार को विद्यालय आए थे। प्रार्थना के बाद सभी शिक्षक कक्षाओं में पढाने चले गए। इसी बीच कोई कार्यलय में गया तो देखा वे उल्टी कर रहे हैं। थोडी देर में वे बेहोश होने लगे। तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। औद्योगिक थानाध्यक्ष ने बताया मैं मिटिंग में था। अभी पूरी जानकारी नहीं है। हम कारणों का पता लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here