हाल जिला परिषद का, विजय मिश्रा जीते चुनाव

0
3211

बक्सर खबर : सिमरी प्रखंड की जिला परिषद पश्चिमी सीट के परिणाम पर जिले भर की नजर टिकी हुई थी। यहां से युवा नेता विजय मिश्रा ने अपनी मां रामावती देवी को उम्मीदवार बनाया था। वे चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 11069 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुनिल सिंह की पत्नी आरती देवी को 7113 मत मिले। लगभग पांच हजार मत पाकर पूर्व अध्यक्ष अक्षयबर तीसरे स्थान पर रहे। जिला परिषद के अन्य परिणामों में चक्की से 7447 मत पाकर परमा यादव चुनाव जीत गए हैं। पूर्व पार्षद सोनू सिंह 4832 मत मिले। बक्सर पश्चिमी से धर्मराज सिंह जिला परिषद का चुनाव जीत गए हैं। हालाकि इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।  वहीं सोमवार को केसठ जिला परिषद का चुनाव धनंजय आर्या 4668 मत पाकर जीत गए थे। उन्होंने पूर्व जिप अध्यक्ष गामा यादव की पत्नी विद्याभारती को पराजित किया था। उन्हें 3738 मत मिले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here