स्वतंत्रता सेनानी शिवपुजन प्रसाद का निधन

0
898

बक्सर खबर : स्वतंत्रता सेनानी शिवपुजन प्रसाद की मृत्यु रविवार की सुबह हो गयी। अपने पैतृक घर चौसा प्रखंड के सरेंजा गांव में उन्होंने सुबह सात बजे अंतिम सांस ली। डा शिवपुजन प्रसाद की आयु 99 वर्ष थी। उनका राजनीतिक जीवन भी काफी लंबा रहा। 1950 से लेकर 2001 तक वे सरेंजा पंचायत के मुखिया रहे। इसके अलावा वे जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भी रहे। उनके पौत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि वे बहुत ही सामान्य जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्ति थे। उनकी मृत्यु की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ गौतम कुमार, चौसा बीडीओ अरविन्द कुमार उनके घर पहुंचे। जहां जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि  अर्पित की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here