मुख्यमंत्री निश्चय यात्रा की तिथि तय

0
1335

बक्सर खबर : मुख्यमंत्री की सात निश्चय यात्रा राजपुर में होगी। इसकी अधिकारिक सूचना जिले को प्राप्त हो गयी है। पत्र में कहा गया है। तीस जनवरी को मुख्यमंत्री बक्सर जाएंगे। उनका दौरा हेलीकाप्टर से होगा। दौरा एक दिवसीय होगा, उसी दिन राजधानी लौट जाएंगे। कार्यक्रम की रुपरेखा बनाने के लिए फिलहाल प्रखंड मुख्यालय पर बैठक का दौर चल रहा है। जिले के सभी वरीय पदाधिकारी राजपुर में रविवार को देखे गए। यहां कितने बजे आएंगे, किन योजनाओं का शिलान्यास अथवा उदघाटन करेंगे। यह सबकुछ अभी तय नहीं हो पाया है। इस संबंध में पूछने पर सदर एसडीओ गौतम कुमार ने कहा, फिलहाल बैठक चल रही है। डीएम साहब से प्राप्त निर्देशों केेेे उपरांत शाम में इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here