सिमरी में आयोजित हो रही है घुड़दौड़, जोरो पर है चर्चा

0
2240

बक्सर खबर : जिले के सबसे बड़े प्रखंड सिमरी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसकी चर्चा आम जन से लेकर राजनीतिक गलियारों में हो रही है। वजह इसमें यूपी और बिहार के कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हो रही हैं। वैसे भी आम तौर पर आज के दौर में घुड़दौड़ प्रतियोगिता कहीं-कहीं और कभी-कभी होती है।

सिमरी में यह आयोजन मां काली पुजा समिति द्वारा किया जा रहा है। जिसके संयोजक डमडम राय ने बक्सर खबर को बताया कि 11 अप्रैल को 11 बजे दिन में प्रतियोगिता शुरु होगी। जिसमें सांसद अश्विनी चौबे, यूपी के मंत्री उपेन्द्र तिवारी, युवराज चन्द्र विजय सिंह, विजय मिश्रा चेयरमैन चन्द्रमा प्रसाद चैरिटेबल संस्था आदि बतौर अतिथि उपस्थित होंगे। इसके अलावा विद्यापति राय, विनोद राय, सुनील राय, नीरज पाठक, सोनू दुबे आदि प्रमुख समाजसेवी भी इसमें हिस्सा लेंगे। इन सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग प्रदान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here