सरकार के खिलाफ गरजे एमएलसी व शिक्षक

0
1829

बक्सर खबर : परीक्षा मूल्यांकन कार्य का शिक्षक संगठन बहिष्कार कर रहे हैं। शहर के बीबी हाई स्कूल के बाहर विरोध करने वाले दो शिक्षकों को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा। अंतत: दोनों को रिहा किया गया। इस घटना के विरोध में मंगलवार को एमएलसी संजीव श्याम यहां पहुंचे। उन्होंने एक काम एक वेतन की वकालत करते हुए सरकार की जमकर आलोचना की। साथ ही यह भी कहा हम किसी शिक्षक पर स्याही फेकने की सलाह नहीं देते। पर अपनों का साथ नहीं देने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जना चाहिए। कार्यक्रम को अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया। उनके साथ नगर प्रारंभिक संघ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय भी मौजूद रहे।

शिक्षकों की मांग के समर्थन में नारे लगाते एमएलसी संजीव श्याम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here