सदर अस्पताल के डाक्टर लापता, पुलिस परेशान

0
1851

बक्सर खबर : सदर अस्पताल में तैनात डा. अविनाश पांडेय लापता हो गए हैं। शुक्रवार को वे छठ पूजा के लिए छुट्टी ले पटना के निकले थे। तभी से उनका पता नहीं है। पुलिस खोजबीन में जुटी है। इतना ही पता चल पाया है कि उनका अंतिम लोकेशन रात नौ बजे मिला था। जब वे पटना नहीं पहुंचे तो उनके परिजन तलाश में जुटे। इसकी शिकायत राजधानी के पाटलीपुत्रा थाने में दर्ज की गयी है। डाक्टर से जुड़ी जानकारी एकत्र करने सदर अस्पताल पहुंचे नगर कोतवाल को पता चला कि वे शुक्रवार को ड्यूटी पर थे। बक्सर में नया बाजार प्रखंड कार्यालय के समक्ष किराए पर रहते थे। उनका परिवार पटना के महेश नगर, गली नंबर एक में रहता है। उनके साले नीतीश प्रकाश ने पुलिस को लापता होने की रिपोर्ट की है। सूचना के अनुसार डाक्टर के रिश्तेदार फिलहाल बक्सर पहुंचे हैं। वे भी अपने स्तर से उनका पता लगा रहे हैं। इसी बीच उनके रिश्तेदार ने बक्सर खबर को फोन बताया कि उनका पता चल गया है। दोपहर बजे के लगभग उनका फोन घर पर आया कि वे अपने दोस्त के यहां रुके हैं। उनका फोन खराब हो गया है। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here