विवादों के बीच साधु की जीत, पंकज और सिंकू ने मारी बाजी

0
3109

बक्सर खबरः विवादों के बीच साधु ने जीत दर्ज कर ली। मंगलवार को सिमरी मां काली मंदिर के पास स्वर्गीय पं. सुर्य नारायण शर्मा स्मृति में चेतक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चेतक दौड को दो भागों में बाटां गया। पहला कम उम्र के घोड़ों का दौड हुआ। कुल पांच घोड़ों ने भाग लिया। जिसमें सिमरी के धुरूप यादव के अश्व ने प्रथम तो धनजयपुर के विश्वजीत के अश्व ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णय के विरोध करते चालक

उसके बाद बड़े उम्र के अश्व दौड़ हुआ। जिसमें कुल 24 घोड़ों ने भाग लिया। इस दौड़ को तीन भागों में बांटों गया। जिसमें से प्रत्येक टीम से दो घोड़ों का चयन हुआ। अंत में छह घोड़े मैदान में उतरे। हरी झंड़ी मिलने के साथ ही भोजपुर जिले के बेलौटीयां निवासी पकंज त्रिपाठी के घोड़े ने दब-दबा बनाये रखा। वह दर्शकों का दिल भी जीता। परन्तु अंतिम राउड़ में किसी विजयी लाइन के पहले ही झंड़ी दिखा दिया। घोड़ा धीरे हो गया। परन्तु स्थिति को भांपते हुए फिर स्पीड़ बढ़ा और यूपी के देवरिया निवासी जितेन्द्र सिंह के घोड़ा भी साथ ही लाइन को टच किया।

साधु को प्रथम विजेता को पुरस्कार देते विजय मिश्रा

इसी बीच तीसरे स्थान पर डुमरी के सिंकू सिंह के घोड़े साधु ने कब्जा जमा लिया। इसी बीच प्रथम व द्वितीय को लेकर विवाद शुरू हुआ। घंटों विवाद के आखिरकार निर्णायक मंडल ने पंकज के साधु को प्रथम स्थान, जितेन्द्र सिंह के घोडे को द्वितीय, तृतीय स्थान डुमरी के सिंकू सिंह के साधु को घोषित किया गया। विजेता अश्वों को ट्राॅफी चंद्रमा प्रसाद चैरेटिबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय मिश्रा ने दिया। इसके साथ इनाम के रूप में राशी भी प्रदान की। इस अवसर पर मिश्रा ने कहा कि खेल चाहे कोई भी उसे खेल भावना से ही देखे। हार जीत तो होती रहती है। मगर दिल जीतना भी सीखे।

सिंकू सिंह के साधु को तृतीय स्थान का विजेता पुस्कार देते विजय मिश्रा

इससे पूर्व भाजपा के ब्रम्हपुर विधानसभा प्रत्याशी सह पूर्व एमएलसी विवेक ठाकुर ने फीता काट कर चेतक दौड़ उद्घाटना किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते भाजपा नेता सह पूर्व एमएलसी विवेक ठाकुर

इस मौके पर विद्यापति पाण्डेय, दिनेश तिवारी, शिव शेखर पाण्डेय,अशोक राय, निरज पाठक, राजाराम पाण्डेय, चुन्नु सिंह, छात्र नेता रामजी सिंह, सुनिल पाण्डेय, देव दयाल पाण्डेय, संतोष शाह, अशोक लाल, उपेन्द्र राय, लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, मनोज कुवंर, संजय कुवंर, सरोज तिवारी, रोहित श्रीवास्तव समेम सैकड़ों अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन डमडम राय ने किया। संचालन सोनू दूबे कर रहे थे।

मंच पर बैठे अतिथीगण

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here