रिश्ते के जीजा ने भाभी की बहन को ……

0
2779

बक्सर खबर : रिश्ते के जीजा ने भाभी की बहन के साथ कुछ ऐसा किया कि घर वाले मुंह छिपाते नजर आए। घटना जिले के पुराना भोजपुर गांव की है। घर वालों की माने तो युवक रवि चौधरी बसंतपुर गांव का रहने वाला है। वह अकसर पुराना भोजपुर आता था। उन लोगों को पता नहीं था। उनकी बेटी पर उसकी गलत नजर है। उसे अपने झांसे में लेकर गुरुवार की रात फरार हो गया। इस कार्य में नया भोजपुर के ही बबलु और मुन्ना चौधरी ने साथ दिया है। इसकी शिकायत लड़की की मां ने शुक्रवार को नया भोजपुर ओपी में दर्ज करायी। लड़की को नाबालिग करार देते हुए मां ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है। ओपी प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया वह रिश्तेदार लगता है। रवि के चचेरे भाई की शादी पुराना भोजपुर में हुयी है। यह लड़की उसी परिवार की है। ऐसा जान पड़ता है कि शादी की नियत से अथवा प्रेम प्रसंग में यह घटना हुयी है। पुलिस अपने स्तर से इसकी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here