युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

0
2542

बक्सर खबर : सिमरी बाजार में सब्जी खरीद रहे युवक ललन यादव का पास में खड़े दूसरे युवक से विवाद हो गया। उसने आव देखा न ताव चाकू उसके पेट में मार दिया। घायल अवस्था में बकुलहा पट्टी निवासी ललन यादव को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चाकू मारने वाले संतोष पांडेय (राय) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि संतोष मानसिक रुप से विक्षिप्त है। आए दिन उसका किसी ने किसी विवाद होता रहता है। वह भी सिमरी बाजार का ही रहने वाला है। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार शाम सात बजे के लगभग बाजार में हुयी। सूचना के अनुसार घायल अब खतरे से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here