मुखिया पति के अपहरण का असफल प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

0
3334

बक्सर खबर : देवकुली पंचायत के मुखिया पति रामजीवन पासवान का कुछ लोगों ने रविवार को अपहरण कर लिया। घटना की सूचना उनके परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी। महाराजगंज गांव से कुछ लोग उन्हें जबरन गाड़ी में उठा ले गए हैं। सूचना के आधार पर ब्रह्मपुर पुलिस ने रास्ते को सील कर दिया। अपहरण करने वाले बीच रास्ते में ही रामजीवन को छोड़ भागे। अपहरण के असफल प्रयास का मामला मुखिया पति के बयान पर दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना विस्तार से बताई। उनके अनुसार उनकी पत्नी अमरावती देवी मुखिया हैं। घर पहुंचे लोगों ने हमारे साथ मारपीट की और सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिया। वे लोग पूर्व मुखिया मुनमुन दुबे के भाई हैं। जिनमें मंटू को वे पहचानते हैं।

उनके साथ अन्य तीन चार लोग थे। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे आपसी रंजिश है। मुनमुन दुबे की मदद से ही रामजीवन की पत्नी अमरावती मुखिया बनी। इस बीच मुनमुन का विवाद उनके ही गांव के रवि दुबे से हुआ था। उस घटना के बाद रामजीवन ने रवि दुबे पर दलित अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमा किया। बाद में पासवान न्यायालय जाकर अपने बयान से मुकर गया। इस वजह से पुराने दोस्त मुनमुन दुश्मन बन गए। उनके प्रतिद्वंदी रवि दुबे उनके मित्र हो गए। यही रंजिश अब नए विवाद के रुप में सामने आई है। फिलहाल जांच शुरू हो गई है। पासवान की शिकायत पर तीन चार लोगों के खिलाफ अपहरण के असफल प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here