महदह में चली गोली युवक घायल

0
2708

बक्सर खबरः मुफस्सिल थाना के महदह गांव में दो पक्षों के बीच गुरुवार की सुबह नाली विवाद को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि किसी ने गोली चला थी। जो पास में खड़े युवक मंटू(20) को जा लगी। यह घटना सुबह दस बजे के लगभग हुई। घायल युवक गौतम कुमार उर्फ मन्टू यादव काे ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पूछताछ में पता चला कि  मंटू नयाभोजपुर ओपी के नावाडेरा निवासी रामलाल सिंह का पुत्र है। जो अपने ननीहाल महदह में नवल यादव के यहां रहकर केएनएस कालेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। सुबह वह राशन की दुकान से समान लेने जा रहा था। उसी समय गांव में दो पक्षों में नाली सफाई को लेकर मारपीट हुयी थी। मंटू जैसे ही आगे बढ़ा पिछे विवाद में गोली चली। जो मंटू को कमर के हिस्से में लगी और वह गिर पड़ा। आनन-फानन में लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार खतरे से बाहर है। इसकी प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में दर्ज की गयी है। वैसे सूत्रों की माने तो मंटू स्‍वच्‍छ छवी का युवक नहीं है। नावाडेरा के बहुत पास डीके कालेज डुमरांव है। वह रिश्‍ते में रहकर पढ़ाई करता है। यह बात संदेह को पुख्‍ता बनाती है। पुलिस की माने तो वह इस बारे में कुछ भी बोल नहीं रहा है।वैसे सूत्र जो कहें न्‍यायालय में सच वही माना जाएगा। जो पुलिस अपनी जांच में कहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here