मचा बवाल: मुखिया संघ ने खोला प्रखंड प्रमुख के खिलाफ मोर्चा

0
2693

बक्सर खबरः शनिवार को सदर प्रखंड के प्रतिनिधी भवन में मुखिया संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र राय उर्फ ललक राय ने तथा संचालन जासो मुखिया प्रतिनिधि मो. फार्रुख खां ने किया। बैठक में विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की गयी। बैठक में सदर प्रखंड प्रमुख के कार्यशैली पर गम्भीर चर्चा हुयी। जिसे मुखियों ने एक स्वर में कहा कि प्रमुख द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों के विकास कार्यों में अनुचित तरीके से अड़ंगा डाला जा रहा है। जबकि प्रखंड प्रमुख को ग्राम पंचायत के किसी भी कार्य में हस्तक्षेप करने का बिल्कुल अधिकार नहीं है।

अध्यक्ष विरेन्द्र राय ने कहा कि सरकार व भारतीय संविधान द्वारा सभी प्रतिनिधियों को विभिन्न विकास कार्यक्षेत्र में विशेष अधिकार दिया गया है। जबकि प्रखंड प्रमुख का मुखिया के कार्य में हस्तक्षेप करना अनुचित है। उनका अपना अलग कार्यक्षेत्र है उसे ठीक ढंग से संभालना चाहिए उसी में जनता की भी भलाई है। बैठक में कहा गया कि सदर प्रमुख द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी योजना में कमीशन खोज रहे हैं। उनकी मंशा से यही जाहिर होता है। जबकि यह शत प्रतिशत नाजायज है। बैठक में जय प्रकाश राम, पूनम देवी, महदह के विनोद कुमार सिंह, अहिरौली के शिवबल्लभ राम, पाण्डेयपट्टी के मुखिया प्रतिनिधि इन्द्रदेव सिंह, करहंसी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह उर्फ नाटा सिंह, कमरपुर के मुखिया प्रतिनिधि अजय साह, जगदीशपुर के मुखिया अनिल कुमार यादव, वरूणा मुखिया परमात्मा खरवार, सोनवर्षा मुखिया संतोष कुमार ठाकुर आरटीआई एक्टिविस्ट एवं युवा समाजसेवी अमित राय मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here