बोलेरों दुर्घटना में बच्चों समेत आठ घायल

0
663

बक्सर खबर : गाड़ी की पूजा करा वापस लौट रही बोलेरो मंगलवार की सुबह पुल के बाजू से टकरा दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। जिन्हें उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया। कुल आठ घायलों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। सभी को चोट आयी है। दुर्घटना चौसा-रामगढ़ मार्ग पर सुबह नौ बजे के लगभग हुई। कैमुर जिला के मोहनियां स्टेशन के रहने वाले लोग कामख्या (यूपी) स्थान से लौट रहे थे। रामपुर के समीप देवल पुल के रास्ते उनकी वापसी के वक्त यह दुर्घटना हुई। घायलों में जुली देवी (39) पति पंकज सिंह, उनकी बेटी आदिती कुमारी (4) व पुत्र आदित्य कुमार (5), निर्भय सिंह (35), इनकी पत्नी रीना देवी (32), इनका पुत्र अभिनव कुमार (5), कमल देवी (60) पति जय किशोर सिंह व डिम्पल कुमारी (28) पति विनोद सिंह शामिल हैं। घटना स्थल के पास से गुजर रहे जीप चालक ने यह देखा तो उसने सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से चार को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here