बच्चा चोरी मामले में बवाल, प्रबंधक हटे, जांच के आदेश

0
846

बक्सर खबर : सदर अस्पताल के महिला वार्ड से गुरुवार को नवजात बच्चे की हुई चोरी मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार की सुबह कोरानसराय थाना के चुआड़ गांव से दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष आ धमके। इन लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरु किया। ओपीडी को बंद करा दिया। इस बीच एक ममता कर्मी को भी आक्रोशित लोगो ने निशाने पर ले लिया। जिसे पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर हटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रमण कुमार ने इस मामले में उचित कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। तत्काल प्रभाव से यहां के स्वास्थ्य प्रबंधक को हटा दिया गया है। डुमरांव अस्पताल के प्रबंधक को यहां बुला लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर दिया गया है। जांच में सदर अस्पतला के स्वास्थ्य अधिकारियों को नहीं रखा गया है। पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ बच्चा चोरी की प्राथमिकी दर्ज ली है।  इसकी जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा दी गयी है।

स्वास्थ्य कर्मियों ने दी हड़ताल की धमकी
बक्सर : प्रशासन द्वारा जांच के आदेश दिए जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। अपने बचाव में स्वास्थ्य कर्मियों ने राजनीति प्रारंभ कर दी है। अस्पताल में सुरक्षा न होने की वजह बता शनिवार से इन लोगों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। उनका कहना है कि अस्पताल में आए लोगों ने ममता कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। हम इसका विरोध करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here