प्रशासन चौकस, डीएम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

0
585

बक्सर खबर : छठ पूजा की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। रास्तों से लेकर घाट तक की सफाई में मानों पुरा जिला लगा हुआ है। हर घाट बनाने, उसकी पुताई करने में जुटा है। गुरुवार को शहर के गंगा किनारे सभी प्रमुख घाटों पर युवा इस कार्य में मशगूल दिखे। डीएम रमण कुमार भी अपने मातहत अधिकारियों के साथ छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ सदर एसडीओ गौतम कुमार व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद रहे। नाथ घाट से सरकारी बोट में सवार हो अधिकारियों की टीम सुमेश्वर स्थान घाट से लगायत सारिमपुर घाट तक अवलोकन करने गयी। सारे इंतजाम देखने के बाद डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। पुन: सभी अधिकारी नाथ घाट आकर बोट से उतरे गए।

गंगा किनारे घाट बनाने में जुटे युवा
गंगा किनारे घाट बनाने में जुटे युवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here