पुलिस ने बसाया प्रेमी युगल का घर

0
874

बक्सर खबर : प्रेम जब परवान पर होता है तो लोग हर सामाजिक बंधन तोड़ देते हैं। इटाढ़ी थाना के पिथनी गांव निवासी विनोद राम ने ऐसा ही किया। वह मुफस्सिल थाना के महदह गांव ही रहने वाले सीता कुमारी के साथ भाग गया। वर्ष दो हजार पन्द्रह में स्वतंत्रता दिवस के दिन यह दोनों यहां से भाग कर हरियाणा चले गए। कुछ माह रहने के बाद जब इश्क का नशा उतरा तो उसने लड़की को उसके गांव पहुंचा दिया। मामला ठंडा पड़ते देख अब वह शादी से मुकर रहा था। मामला महिला थाने पहुंचा तो थानाध्यक्ष कंचन ने सूझबूझ का परिचय दिया। लड़की एवं लड़के परिजनों को एकत्र किया। उन्हें सलाह दी, दोनों स्वजातीय हैं। अगर लड़की ने केश कर दिया तो लड़का तो गया काम से। बात दोनों पक्ष के लोगे के समझ में आयी। गांव के मुखिया सरपंच भी बुलाए गए। पिछले कई दिनों के प्रयास के बाद शनिवार को इनकी शादी मंदिर एवं रजिस्टार के कार्यालय में करा दी गयी। पिथनी के रहने वाले विनोद के पिता सूरज राम व लड़की सीता के पिता भिखारी राम ने भी इस रिश्ते पर खुशी प्रकट की। क्योंकि दोनों पहले भी सात माह साथ रहकर लौटे थे। ऐसे में सामाजिक प्रतिष्ठा को भी आघात पहुंच रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here