नैनिजोर हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त ने किया समर्पण

0
1717

बक्सर खबर : बड़की नैनिजोर में हुई श्रीप्रकाश तिवारी की हत्या का मुख्य आरोपी नीतीश तिवारी जेल चला गया है। नैनिजोर पुलिस के अनुसार सोमवार को न्यायालय के समक्ष उसने आत्मसमर्पण किया। अपनी साख बचाने के लिए पुलिस लगातार अभियुक्तों पर दबाव बनाए हुई थी। इस मामले में नामजद सभी दस लोगों के खिलाफ पूर्व ही कुर्की का वारंट जारी था। लेकिन, कुछ लोग थानाध्यक्ष से मिल आत्मसमर्पण के लिए समय मांग रहे थे। पहले ही तय था कि अगर अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो सोमवार को कुर्की होगी। जिसके भय से नीतीश तिवारी ने समर्पण किया। लेकिन अन्य सभी नौ नामजद अभी भी फरार है।

कौन-कौन लोग हैं नामजद जानने के लिए क्लिक करें नैनिजोर हत्या कांड में दस लोग नामजद 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here