धनसोई में मजदूर की मौत, पुलिस परेशान

0
557

धनसोई में मजदूर की मौत, पुलिस परेशान
बक्सर खबर : धनसोई से सटे समहुता बाजार के पास शुक्रवार को मजदूर की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही धनसोई की पुलिस वहां पहुंची। तलाशी में उसके पास से एक पर्स तथा दो आधार कार्ड मिले। दोनों कार्ड किसी दूसरे के थे। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान नहीं हो पायी। उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। जो कार्ड मिले हैं। उनपर क्रमश: संजय भुइयां, ग्राम, थाना, पोस्ट रमकंडा, जिला गढ़वा झारखंड, विरेन्द्र ग्राम हिसाड, थाना नवाडीह, रामगढ़ जिला डालटेनगंज पलामु लिखा है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा ने बताया कार्ड पर जो तस्वीरें हैं। उससे इसका चेहरा नहीं मिलता। एक फोन भी बरामद हुआ है। उससे इसके पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह किसी सवारी गाड़ी से यहां आया था। एक दुकान में नाश्ता किया। उसके बाद इसकी तबीयत खराब होने लगी। कुछ देर बाद इसने दम तोड़ दिया। देखने से यह मजदूर सा प्र‍तीत हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here