दुर्घटना या आत्महत्या ट्रेन से कटा बृद्ध, नही हो रही पहचान

0
1467

बक्सर खबरः दानापुर-मुगलसराय रेलवे ट्रैक पर रेल से कट कर बृद्ध की मौत हो गयी। घटना डुमरांव स्टेशन के समीप सोमवार शाम 7ः45 बजे की है। सूत्रों के अनुसार स्टेशन पर थ्रु मालगाड़ी पास कर रही थी। उसी दौरान टिकट काउंटर के समीप यह बृद्ध ट्रैक पार करने लगा। उसी वक्त यह बृद्ध चपेट में गया।

जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार ने बताया कि यात्रियों द्वारा इसकी सूचना मिली। जिसके बाद जा कर देखा गया। शव छत-विछत हो चुके थे। जिससे पहचाना मुश्किल है। मृतक सफेद धोती व कुर्ता पहने है। सर धड़ से अलग है। जिस पर बाल नही है। मृतक की उम्र लगभग 62 साल होगी। रेल यात्री कल्याण समिति डुमरांव के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने मृतक की पहचान करा। परिजनों को मुआवजे की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here