ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

0
2218

बक्सर खबर : ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। दुर्घटना बक्सर आरा रेल खंड पर नदांव हाल्ट के पास हुई। रेल पुलिस के अनुसार मृतक की आयु लगभग 55 वर्ष के लगभग होगी। अप लाइन पर शव सुबह आठ बजे के लगभग देखा गया। जिसकी सूचना कंट्रोल ने रेल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा तो यह निर्णय नहीं ले पाई यह दुर्घटना है या साजिश।

क्योंकि मृत व्यक्ति के शरीर पर सफेद रंग की शर्ट व चेकदार लुंगी देखी गई। लिबास यह इशारा कर रहा था कि व्यक्ति आस-पास का है। लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस वजह से पुलिस पशोपेश में है। व्यक्ति स्थानीय है या किसी ट्रेन से गिरा है। कुछ लोगों ने शक जताया कि ऐसा तो नहीं किसी का शव यहां लाकर फेंक दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here