जहाज गेट के लिए लटका पीपा पुल

0
3639

बक्सर खबर : सिमरी प्रखंड के तिलक राय हाता के पास बन रहे पीपा पुल का कार्य फिलहाल रुक गया है। इसकी वजह यह है कि यहां जहाज गेट (ज्वाइंट लाक) लगाया जाना है। फिलहाल उसकी आपूर्ति कानपुर से नहीं हो पा रही है। जिसके कारण पुल के निर्माण कार्य में देरी हो रही है। इसका निर्माण करा रहे समाजसेवी विजय मिश्रा ने कहा कि पुलिस निर्माण निगम की शर्तो के अनुरुप हर पीपा पुल में ऐसी जगह होती है।

जहां से आवश्यकता पडऩे पर पानी के जहाज को जाने का रास्ता दिया जा सके। इस जरुरत को देखते हुए इंजीनियरिंग विभाग ज्वाइंट लाक लगाता है। जिससे समय अनुसार खोला सके। उसकी आपूर्ति कानपुर से होनी थी। वहां यह सामान उपलब्ध नहीं था। ऐसी स्थिति में उसका आर्डर लुधियाना की कंपनी को दिया गया है। एक दो सप्ताह के अंदर वह प्राप्त हो जाएगा। इसके आते ही तत्काल पुल का कार्य पूरा हो जाएगा। हमारा मानना है कि इस माह में यह पुल आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। पाठकों को हम बता दें उत्तर प्रदेश के बलियां शहर को यह पुल सिमरी से सीधे जोड देगा। जिसका निर्माण पिछले दो महिने से जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here