चौसा व गोलंबर विवाद के खिलाफ भाजपा अड़ी

0
2012

बक्सर खबर : चौसा में विसर्जन के दौरान प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की थी। चार लोग डूब कर मर गए। किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ कर्तव्य में लापरवाही का मुकदमा क्यूं नहीं हुआ। डेढ़ सो लोगों पर मुकदमा लाद दिया गया। ऐसा ही कृत्य गोलंबर पर भी प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुआ। डुमरांव के दस युवकों को नामजद किया गया है। उसका आधार क्या है? इसके विरुद्ध भाजपा आवाज उठाएगी। इसका निर्णय शुक्रवार को जिला भाजपा की बैठक में लिया गया। जिला कार्यकारणी बैठक रामलीला मंच पर संपन्न हुयी। जिसमें पार्टी के सांसद अश्विनी चौबे, दल के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा, सभी पूर्व जिलाध्यक्ष, विधान सभा चुनाव लड़ चुके तीन प्रत्याशी मौजूद थे। कुल सात प्रस्ताव मंजूर हुए। जिसमें पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करने, जैविक खेती पर जोर देने का निर्णय लिया गया। यह प्रस्ताव अभी आया कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए चार विधानसभा क्षेत्रों में अभ्यास वर्ग का आयोजन होगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय, केदार तिवारी, रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, प्रत्याशी रहे ध्रुव तिवारी, प्रदीप दुबे, विश्वनाथ राम, डुमरांव राज परिवार के शिवांग विजय सिंह, शिवजी जी खेमका, ओम प्रकाश भुवन, बंटी शाही जैसे प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here