गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा सिमरी

0
3287

बक्सर खबर: सिमरी में दर्जनों राउंड गोली- बारी के बाद इलाके में दहशत का महौल हो गया है। यह घटना खंधरा पाण्डेयपुर में शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे की है। सुत्रों के अनुसार बारिश के कारण सड़क खराब होने के बाद सत्य नरायण दूबे के परिवार द्वारा अपनी जमीन से मिट्टी डाला जा रहा था। तभी गांव के सर्वजीत दूबे और गया दूबे के परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुये। हवााई फायरिंग करने लगे। जिसमें 14 राउंड़ हवाई फायरिंग हुयी। जिसके बाद से ही गांव सहित आस-पास के लोगों में दहशत का महौल है। सुत्रों की मानें तो दुसरे पक्ष के लोग वहां मौजूद होते तो घटना और बड़ी हो जाती। परन्तु जेसीबी के मजदूर ही वहां काम करते रहे थे। जब इस संबंध में सत्य नरायण दूबें से सम्पर्क करने पर उन्होनों ने कहा कि मिट्टी की कटायी मैं अपनी जमीन से करा रहा था। विवादी लोगों के जमीन दो बिगहा के दुरी पर है। प्रशासन जा कर जांच कर सकती है। घटना की सूचना पा पहुंचे सिमरी थानाध्यक्ष विंध्याचल प्रसाद ने कहा कि सड़क निमार्ण हो रहा था। यह सच्चाई है। परन्तु गोली-बारी नही हुयी है। आखिर ग्रमीणों का कथन सत्य है कि थानाध्यक्ष का आने वाला समय बतायेगा। फिलहाल इस घटना के बाद से दहशत बना हुआ है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here