खेत में जलाया डंठल तो पहुंच गया जेल

0
951

बक्सर खबर : चार दिन पहले आपदा प्रबंधन विभाग ने जो सूचना जारी कर चेतावनी दी थी। खेत में डंठल न जलाए। सुबह नौ बजे तक खाना बना लें। इस समय के बाद हवन पूजा भी मना है। यह आदेश प्रदेश में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए दिया गया है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद यह कानून प्रभावी हो गया है। इस आदेश के तहत मंगलवार को जिले में पहली गिरफ्तारी हुई। डीएम रमण कुमार ने मुफस्सिल थाना पास ही एक किसान को खेतों में आग लगाते देखा गया। उनके निर्देश पर मनेजर यादव पिता रामजीवन सिंह को गिरफ्तार कर लिय गया। यह वाकया अपराह्न साढे तीन बजे के लगभग हुआ। डीएम एसपी के साथ राजपुर प्रखंड के चुनाव का जायजा ले वापस जिला मुख्यालय वापस लौट रहे थे। तभी उनकी नजर इस पर पडी। आदेश की देर थी। मनेजर यादव बेचारे हवालात पहुंच गए। सूत्रों ने बताया कि प्रशासन ने यह कार्रवाई लोगों को सीख देने के लिए की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here