केसठ पैक्स अध्यक्ष के उपचुनाव में मतदान शुरू, मतगणना आज

0
227

बक्सर खबरः केसठ प्रखंड के स्थानीय पचायत में पैक्स अध्यक्ष के चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। मतदान को लेकर मतदाओं काफी उत्साह है। जिसके चलते सुबह 6ः40 बजे से ही आज हो रहे मतदान में अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 उम्मीद्वार है। जिसमें पांच पुरूष व पांच महिला है। इसके अलावे कुल ग्यारह पदों पर चुनाव होना था। जिसमें एक पद अति पिछड़ा महिला के लिए आरक्षित था। जिसमें नजमा खातुन को निर्विरोध चुना गया। 10 कार्यकारणी पद के लिए 34 उम्मीद्वारों के भाग्य का फैसला 3,198 मतदाता करेगें। कुल मतदाताओं में 2,198 पुरूष 9,93 महिला शामील है। एसडीओ ने बताया कि कुल पांच मतदान केन्द्र बनाए गये है। जिसके के लिए 20 मतदानकर्मी, 01 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 01 जोनल मजिस्ट्रेट के अलावे 02 गस्ती दल शामिल होगे।

एसडीओं प्रमोद कुमार ने बताया कि मतदान का समय सुबह 7ः00 बजे शुरू हुआ जो शाम 3ः00 बजे तक होगा। जिसके बाद शुक्रवार को ही मतगणना शाम 4ः00 बजे से शुरू होगा। जो देर शाम परिणाम तक सभी पद के उम्मीद्वारों के परिणाम सामने आ जायेगें। शुक्रवार सुबह 6ः00 बजे से शनिवार सुबह तक धारा 144 पंचायत में लगी रहेगी। ज्ञात हो कि केसठ पैक्स अध्यक्ष का चुनाव 2014 में हुआ था। जिसमें अरविंद कुमार उर्फ रमेश गुप्ता विजयी हुये थे। परन्तु एक भी कार्यकारण के बैठक के पहले ही 11 में 07 सदस्यों अध्यक्ष के खिलाफ इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद प्राधिकार के आदेश पर शुक्रवार को मतदान कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here