कर्मचारी संगठनों ने निकाला प्रतिवाद मार्च

0
270

बक्सर खबर : कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए मंगलवार को शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर यह प्रदर्शन जिला मुख्यालय के समक्ष हुआ। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी व महामंत्री अरुण ओझा ने कहा कि बंगाल सरकार अपने कर्मचारियों और शिक्षकों का दमन कर रही है।

उन्हें परेशान किया जा रहा है। लंबे समय से उनके महगाई भत्ते को रोक कर रखा गया है। बंगाल सरकार इन दिनों ऐसा बर्ताव कर रही है। जिससे पूरे राज्य में सरकारी कर्मी परेशान हैं। उस सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन जारी है। इसका ज्ञापन वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजा गया है। वहां की सरकार अगर नहीं मानी तो संगठन केन्द्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here