आजीवन कारावास काट रहे छह बंदी करेंगे छठ व्रत

0
777

बक्सर खबर : केन्द्रीय जेल में बंद कुल छह बंदी इस बार छठ व्रत कर रहे हैं। जेल प्रशासन के अनुसार इन सभी को आवश्यक पूजा सामग्री प्रशासन मुहैया कराएगा। जेल अधीक्षक के संजय चौधरी के अनुसार इस बार महिला जेल से किसी बंदी द्वारा व्रत किए जाने की सूचना नहीं है। जेल अधिकारियों ने बताया कि जो छह कैदी व्रत कर रहे हैं। वे सभी सजा याफ्ता कैदी हैं। इनमें अशोक कुमार उर्फ नागा सासाराम का रहने वाला है। छह में चार आजीवन बंदी हैं अन्य दो दस-दस वर्ष सजा काट रहे हैं। जेल के अंदर बने तालाब पर इनकी पूजा होगी। साफ-सफाई का दौर चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ ओपेन जेल के अधीक्षक आमोद कुमार ने बताया कि हमारे यहां किसी बंदी ने व्रत करने के लिए आग्रह नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here