अस्त्र-शस्त्र रहित न्यूद्ध कला से पारंगत होंगे रंगरुट

0
482

बक्सर खबर : पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जिला पुलिस बल के नव प्रशिक्षुओं को अब न्यूद्ध कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बगैर अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग किए आत्म रक्षा एवं दुश्मन पर काबू पाने का कौशल सीखाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। पुलिस कप्तान उपेन्द्र शर्मा ने बक्सर खबर को इसकी जानकारी दी। पुलिस लाइन में फिलहाल 259 रंगरुट हैं। जिनका प्रशिक्षण यहां चल रहा है। फिलहाल यह सभी राजधानी में आयोजित प्रकाश उत्सव की ड्यूटी में गए हैं। वहां से लौटते ही इन सभी को इस कला से पारंगत किया जाएगा। ट्रेनर के रुप में बक्सर तथा कोलकत्ता से आए लोग जानकारी देंगे। एसपी ने कहा हमारी यह योजना है कि जवानों को हर कला में दक्ष किया जाए। जिससे वे बेहतर पुलिस फोर्स का हिस्सा बन सकें।

1 COMMENT

  1. Mai Behtar trained kar sakta hu yadi mouka mile to
    Is art ko uac – un armed combat kahte hai
    Isle alawa Israely art – krawmaga aur parkour – hai
    Iska bhi prashikshan diya ja sakta hai
    Detail Jankari ke liye massage Kare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here