असलहे समेत धीरज मिश्रा गिरफ्तार, दो को उठा ले गई पुलिस

0
7979

बक्सर खबर : इंजीनियर गोली कांड से चर्चा में आया धीरज मिश्रा एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। शनिवार को इसकी गिरफ्तारी डुमरांव शहर के सीला सिनेमा के पास से हुई। इसके पास से एक असलहा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने कृष्णाब्रह्म इलाके से भी एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम अमित शुक्ला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है यह दोनों फिलहाल अवैध शराब के कारोबार में शामिल थे। धीरज मिश्रा नावानगर थाना के रेका पांडेयपुर का निवासी है। अमित शुक्ला पिता गोविन्द शुक्ला कृष्णाब्रह्म के छतनवार का निवासी है। शुक्ला शराब मामले में जेल जाएगा। ऐसा माना जा रहा है। क्योंकि कुछ दिन पहले उसके यहां से इसकी बरामदगी हुई थी। लेकिन, धीरज मिश्रा को पुलिस लंबा नापने के फिराक में है। क्योंकि इसका हाथ कई आपराधिक मामलों में होनी की बात कही जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ धीरज के परिचित ने कहा वह अपना रास्ता बदलने की जुगत में लगा है। कुछ माह पहले ही वह इंजीनियर गोली कांड में जेल से बाहर आया है। लेकिन पुलिस उसे दुबारा फंसाना चाह रही है। ऐसा क्यों किया जा रहा है हमें नहीं पता। वहीं पुलिस की माने तो धीरज की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। यह शेरु गैंग से जुड़ा है। इंजीनियर के अलावा कई लोगों से रंगदारी मांग चुका है। इन दोनों से पूछताछ हो रही है। क्या सच खुलकर सामने आता है। यह अगले ही दिन पता चलेगा। क्योंकि पुलिस के किसी भी बड़े अधिकारी ने गिरफ्तारी के संबंध में कोई ठोस बयान मीडिया को नहीं दिया है।

1 COMMENT

  1. Banti tiwari ke father jee ke sath jo bhi kuch hua oosko sza milni chyea …bablii dubey or jo bhiboodske sath hai oosko sza milni chayea …buxer khaber se request hai oose news me likhe …

  2. ”लेकिन, धीरज मिश्रा को पुलिस ‘लंबा नापने’ के फिराक में है।”

    विचित्र भाषा शैली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here