अंधा मोड के पास फिर पलटी जीप, चौदह लोग हुए घायल

0
4648

बक्सर(19 अप्रैल):  चौसा-रामगढ़ पथ पर बुधवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अखौरीपुर गोला व बनारपुर के बीच अंधा मोड़ के तेज गति से जा रही जीप पलट गई। बारातियों से भरी जीप पर सवार कुल 14 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण वहां जमा हो गए। सभी घायलों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से सभी को प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र चौसा लाया गया। जहां चालक समेत छः की हालात गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायल सिमरी थाना के सहियार गांव के निवासी हैं।

कैसे हुई जीप दुर्घटना

बक्सर: जानकारी के अनुसार मंगलवार को बनारपुर निवासी महेश चौधरी की बेटी की शादी थी। जिले के सिमरी थाना के सहियार गांव से बारात आई थी। बुधवार की सुबह बारात विदाई हुई। दो बच्चों सहित कुल 14 लोगों को सवार कर जीप चालक तेज गति से लेकर चला। जबकि बाराती उसके गति को देख चालक को गति कम करने को कह रहे थे। लेकिन चालक गति को कम नहीं किया। महज एक किलोमीटर की दुरी के बाद अंधा मोड़ के पास तेज गति के कारण जीप को नियंत्रित नहीं कर पाया। जीप खाई में पलटी मार गई। शुक्र था, जीप के पटकनी के बीच एस जे वी एन कंपनी द्वारा घेरे गए कंटीली तार व गड़े पोल उन जीप सवार यात्रियों के लिए डूबते को तिनका का सहारा बन गया। जीप कंटीले तार के बीच फंस पलटनी खाने से बच गयी।  इस घटना में सवार चालक समेत कुल 14 लोग चोटिल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए चौसा पी एच सी लाया गया।

सदर अस्पताल में इलाजरत लोग

कौन कौन लोग हुए घायल

बक्सर: बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई जीप दुर्घटना में कुल सवार 14 लोग जख्मी हो गए। जिसमें सहियार निवासी जीप चालक अरुण कुमार सिंह 45 वर्ष, कन्हैया सिंह 17 वर्ष, सुका चौधरी 30 वर्ष, सिंटू चौधरी 18 वर्ष, धन जी चौधरी 20वर्ष व दीपक चौधरी 22 वर्ष को गंभीर चोट होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। वही सरोज चौधरी 45 वर्ष व उनका 13 वर्षीय पुत्र संजय और10 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी, राकेश शर्मा 18 वर्ष,  मुन्ना गोंड 50 वर्ष, दीनानाथ उपाध्याय 55 वर्ष, वीर बहादुर चौधरी 60 वर्ष के अलावा अन्य का इलाज चौसा पी एच सी में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here