मानवता शर्मशारः संपति बटवारे को ले पोते ने दादा को मारी गोली

0
2430

बक्सर खबरः मानवता शर्मशार धन के लोभ में पोते ने दादा को गोली मारी थी। यह खुलासा धनासोई थाना क्षेत्र के पठकवलिया गांव के पीड़ित गोरख नाथ मिश्रा के फर्द वयान के बाद हुई। मिश्रा ने धनसोई पुलिस के दिए वयान में अपने पोते पर गोली मारने का आरोप लगया है। मिश्रा की शादी नही हुई है। जिस कारण वह अपना हिस्सा किसी और को देना चाहते थे। यह बात दुसरे भाई के पोते को नागवार गुजरी।

पिछले कई दिनों घर में इस मामले को लेकर कलह हो रही। यही कारण है कि शुक्रवार को खलिहान में सोये दादा को पोते अनिष मिश्रा ने दो गोली मार दी। दोनो गोली कमर में लगी। हालज नाजुक देख डाक्टरों ने वराणसी रेफर कर दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा ने बताया कि घायल के बयान पर एफआइआर दर्ज कर लिया गया है। पोते अनिष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वो फिलहाल फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here