पूर्व विधायक दाउद अली के हार्ट का हुआ आपरेशन

0
1923

बक्सर खबर : डुमरांव के पूर्व विधायक डा. दाउद अली की तबीयत अचानक खराब हो गई है। मंगलवार को उनके हार्ट का आपरेशन पटना के इंदिरा गांधी अस्पताल में किया गया। सर्जरी पूरी तरह सफल रही। फिलहाल वे अस्पताल में दाखिल हैं। इसकी जानकारी उनके निकटस्थ सहयोगी देवराज ने बक्सर खबर को दी।

उनके अनुसार रविवार को उनके सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। डाक्टरों के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। जिसका निदान हार्ट का आपरेशन बताया गया। चिकित्सकों की सलाह के उपरांत उनका आपरेशन मंगलवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे के लगभग किया गया। अभी तक वे पूरी तरह होश में नहीं आए हैं। बहरहाल वे स्वस्थ हैं।

add

1 COMMENT

  1. Aap News walo ko ek neta ki had ka opresan ka bahot chinta hai kitne garib ka had ka opresan hota hai unka News kyu nahi dalte is liye ki garib aam janta hai aur neta des ko lutne wala beiman hai chhi thu hai esi News par

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here