‌‌‌प्रेम विवाह करने वाली बहन व उसके पति को भाई ने मारी गोली, वाराणसी रेफर

1
4021

बक्सर खबर। घर से भाग कर प्रेम विवाह करने वाली बहन को भाई ने गोली मार दी। यह घटना आज गुरुवार दोपहर की है। डुमरांव थाना के नंदन गांव की रहने वाली राजनंदिनी ने अपने ही गांव के राहुल राज शर्मा के साथ प्रेम विवाह किया था। आज अचानक उसका सामना अपने भाई प्रदुम्न पांडेय से हुआ। देखते ही उसने गोली चला दी। गोली उसके पेट व पास में खडे उसके पति को हल्का जख्म देते हुए निकल गई।

गोली चलाने के बाद हमलावर वहां से भाग निकला। घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए डुमरांव अस्पताल ले जाया गया। वहां से राजनंदिनी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। क्योंकि पेट से खून का रिसाव हो रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंची। राहुल का पक्ष जाना। लेकिन उसकी पत्नी को सदर अस्पताल भेजा जा रहा था। इस लिए उसका बयान दर्ज नहीं हुआ। उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे वाराणसी भेज दिया।

add

ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि राजनंदिनी ने 2015 में प्रेम विवाह किया था। उसके बाद से वह गुजरात में रह रही थी। लगभग पांच-छह माह पहले वह पत्नी को लेकर गांव आया। दोनों नंदन में ही रहने लगे। उनका एक वर्ष का पुत्र भी है। शायद यह बात उसके भाई को पसंद नहीं आई। उसने क्रोध में इस तरह की घटना को अंजाम दिया। लेकिन फिलहाल दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here