महिला कांवरिया को ट्रक ने कुचला

0
917

बक्सर खबर। महिला कांवरियां को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आज शनिवार को यह दुर्घटना चौसा-रामगढ़ मार्ग पर राजपुर थाना क्षेत्र के महावीर स्थान के पास हुई। सूत्रों ने बताया उस वक्त रात के आठ बज रहे थे। कांवरियों का एक जत्था वहां से गुजर रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने चन्द्रावती देवी पति रामध्यान सिंह को कुचल दिया। वह कैमुर जिला के ग्राम कुकुढ़ा की निवासी थी। सूचना मिलते ही मौके पर राजपुर पुलिस के साथ सदर डीएसपी सतीश कुमार भी पहुंचे। इस तरह की दर्दनाक घटना पर सभी लोग आहत हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here