बाजार जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

0
1572

-सुबह रघुनाथपुर गांव के समीप हुई दुर्घटना, परिवार में मातम
बक्सर खबर। घर से सुबह बाजार के लिए निकली महिला को अज्ञात वाहन ने रघुनाथपुर गांव के समीप टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची। परिजनों को सूचना दी गई। प्राथमिक उपचार के लिए उसे रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। लेकिन, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

परिजन घायल अनीता देवी (41 वर्ष) को लेकर आरा अस्पताल के लिए चले। लेकिन, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार अनीता बगेन थाना के पकड़ही गांव निवासी भगवान ओझा की पत्नी थी। मृतका के भाई प्रभु मिश्रा ने बताया कि घर से पैदल ही कुछ सामान लेने सिकरिया जा रही थी। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस अनहोने से पूरा परिवार आहत है। वह अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री को छोड़कर चली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here