वीडियो : नाराज कार्यकर्ताओं ने छोड़ी भाजपा, आरडीयू में हुए शामिल

0
1292

बक्सर खबर। भाजपा से नाराज चल रहे पार्टी के सक्रिय सदस्य बजरंगी तिवारी ने दल छोड़ दिया है। उन्होंने आज रविवार को लोकसभा प्रत्याशी अश्विनी चौबे पर कई गंभीर आरोप लगाए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दस वर्षो से उन्होंने दल से दूरी बना ली है। लेकिन, पार्टी छोडऩे की वजह सांसद का व्यवहार है। पिछले सप्ताह उनके साथ चौबे ने अच्छा बर्ताव नहीं किया। क्योंकि उन्हें दल और कार्यकर्ता से मतलब नहीं।

वे तो अपने बेटे और बहू से घिरे रहते हैं। उनके पास किसी कार्यकर्ता के लिए समय कहां है। इस लिए हम भाजपा पार्टी छोड़ आर डी यू में शामिल हो रहे हैं। बजरंगी तिवारी ब्रह्मपुर विधानसभा के नैनिजोर गांव के रहने वाले हैं। उनके अलावा डुमरी गांव के रहने वाले भैरव कुंवर भी शाहाबाद विकास संघर्ष मोर्चा छोड़ आरडीयू में शामिल हो गए हैं। इन नेताओं ने अपना बयान का वीडियो जारी किया है। आप भी सुन सकते हैं इनकी बात। देखे वीडियो:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here