अश्विनी के समर्थन में चौबे और सिन्हा का प्रचार

0
862

बक्सर खबर। बक्सर लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार अश्विनी चौबे के समर्थन में कई नेता व कार्यकर्ता लगे हैं। उनमें से एक है गाजीपुर के सांसद मनोज सिन्हा। वे ही नहीं उनके साथ हैं पूर्व भाजपा सांसद लालमुनी चौबे के पुत्र हेमंत चौबे। जो इन दिनों बक्सर में लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। 26 अप्रैल को अपनी पार्टी के नेता के समर्थन में यह दोनों लोग बक्सर आए। मनोज सिन्हा तो गाजीपुर लौट गए। लेकिन, हेमंत चौबे ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क कर रहे हैं।

बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि फिलहाल एक सप्ताह के लिए इस इलाके में हूं। उन बुजुर्ग नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहा हूं। जो भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रारंभ से मेहनत करते आ रहे हैं। मेरा मानना है कि यह चुनाव सिर्फ दलों का नहीं है। इसके साथ राष्ट्र का विकास और स्वाभिमान भी जुड़ा है। इस लिए मैं अंतिम चरण के मतदान से पहले भी बक्सर दोबारा आउंगा। अपने दमखम के साथ प्रचार करूंगा। उनके साथ कैमुर के भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र पांडेय व दुर्गावती इलाके के कई भाजपा नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here