रघुनाथपुर में पकड़ा गया युवक है कुख्यात अपराधी

0
3643

-पहचान छुपाने के लिए बता रहा है गलत नाम व पता
बक्सर खबर। पेट्रोल पंप व्यवसायी गौरव उपाध्याय पर हमला करने वाले अपराधी आरा जिले के हैं। उनमें से एक अपराधी बुधवार को वहां पकड़ लिया गया था। पुलिस के अनुसार वह बिहियां जिले का कुख्यात अपराध कर्मी नथून पासवान है। बिहियां, करनामेपुर, शाहपुर इलाके में उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरी तरफ जब उसे बेहतर उपचार के लिए बक्सर लगाया गया। यहां उसे होश आया तो उसने अपना नाम राहुल कुमार, निवासी तियर जिला आरा बताया। वह अपने आप को वाहन चालक बता रहा है।

उसके अनुसार गोली मंटू यादव ने चलाई थी। वह भी आरा जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह नाम भी संदेह के घेरे में है। जिसे वह मंटू यादव बता रहा है। उसका नाम पिंटू यादव है। ऐसा पता चला है। पिंटू ग्राम तियर का निवासी है। सूत्रों की माने तो अक्सर ऐसा होता है। अपराधी अपना नाम और पता गलत बताते हैं। लेकिन फिलहाल उसे नथून पासवान मानकर की पुलिस जांच कर रही है। डुमरांव डीएसपी के के सिंह ने बताया भोजपुर पुलिस की मदद से उसकी तस्दीक कराई जा रही है। जल्द ही पुरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here