पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई की हालत नाजुक एम्स ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

0
926

बक्सर खबर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस द्वारा दोपहर 1:00 बजे स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया गया है। जिसमें चिकित्सकों ने स्पष्ट किया है उनकी हालत अभी भी चिंताजनक है। पूर्व प्रधानमंत्री को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। अर्थात आने वाले कुछ घंटों में क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता।

दोपहर का समाचार आने के बाद देश के सभी राज्यों से मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो रहे हैं। भाजपा दफ्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सभी केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। अन्य राजनीतिक दलों के बड़े नेता अस्पताल पहुंचे रहे हैं। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरे देश में प्रार्थना सभाएं हो रही है। राजधानी पटना से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here