मारपीट में गला कटने से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

0
893

-भूमि विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
बक्सर खबर। भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक महिला द्वारा चलाए गए हसुआ से शिवशंकर धोबी (50) की गर्दन पर गहरा जख्म हो गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अधिक खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल रामेश्वर धोबी (60) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। यह घटना सिमरी प्रखंड के तिलकराय हाता ओपी के मानिकपुर गांव की है। सूचना के अनुसार शुक्रवार की शाम सात बजे विवादित भूखंड पर भिखारी धोबी, शिवजी धोबी, रवि रंजन, अंजनी, मुन्ना, किरण, सोनी आदि एकत्र हो गए। इन लोगों द्वारा उसपर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

दूसरे पक्ष के रामेश्वर धोबी, तिलेश्वर रजक, शिवशंकर धोबी, उपेन्द्र रजक, फूल कुमारी आदि रोकने पहुंचे। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे चलने लगे। तभी एक महिला ने हसुआ चलाया। जिससे शिवशंकर धोबी का गला रेता गया। खून बहने लगा तो उनकी मौत का कारण बना। वहीं सर में लाठी-डंडे से लगी गहरी चोट के कारण रामेश्वर धोबी गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एक पक्ष से तिलेश्वर रजक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसको आधार बना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here